फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हरिद्वार से काशीपुर तक बनाए जा रहे फोरलेन मार्ग की शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। बिजनौर जिले के अफसरों को मार्ग बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के मुताबिक हरिद्वार से काशीपुर तक बनाया जा रहा फोर लेन मार्ग बिजनौर से होकर निकल रहा है। बिजनौर के 114 गांव की भूमि मार्ग के लिए चिह्नित की गई है। बृहस्पतिवार को शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिजनौर जिले में फोर लेन मार्ग की प्रगति की समीक्षा की। अब तक मार्ग निर्माण कार्य शुरू न होने पर अफसरों से जवाब तलब किया गया। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बिजनौर के अफसरों ने बताया कि कि 114 गांव की जमीन में यह मार्ग निकल रहा है। जमीन की अधिग्रहण की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। एनएच के अफसरों ने अभी तक मार्ग बनाने में तेजी लाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। शासन ने एनएच के अफसरों से मार्ग निर्माण में तेजी के साथ काम कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस मामले में कोई भी लापरवाही न की जाए। काम तेजी के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें