फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से एचटी लाइन के विद्युत पोल मकान पर गिरे, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा में एचटी लाइन के खंभे गिरे
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से आनंद विहार कॉलोनी में बड़ा हादसा होते होते बच गया। मंगलवार को तेज हवा से नीचे से गले दो एचटी लाइन के पोल मकान के ऊपर गिर गए। गनीमत रही कि उस दौरान बिजली नहीं आ रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

आनंद विहार कॉलोनी में रामा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डबलेस और भूपेंद्र कुमार के मकान के निकट लोहे के एचटी लाइन के विद्युत पोल खड़े थे। दोनों पोल नीचे से गले हुए थे। घटना की आशंका को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को जिले में दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा के कारण नीचे से गले एचटी लाइन के दोनों विद्युत पोल डॉ. डबलेस और भपेंद्र कुमार के मकान पर गिर गए। अच्छा यह रहा कि दोनों विद्युत पोल मे करंट नहीं आ रही था, नहीं तो जान और माल दोनों का नुकसान हो सकता था। कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी। जेई और लाइनमैन मौके पर गए और शाम तक विद्युत पोल बलवाने का आश्वासन दिया। संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, दीपक कौशिक आदि का आरोप है कि शाम होने के बाद भी विद्युत पोल नहीं बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें