फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशवाणी नजीबाबाद के कार्यक्रमों में अप्रैल से होगा व्यापक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी जनपदों को मिलेेंगे बेहतर गुणवत्ता के प्रसारण
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। आकाशवाणी नजीबाबाद ने मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, बुलंदशहर सहित प्रसारण क्षेत्र में शामिल हुए सात मैदानी जनपदों के श्रोताओं को उच्च गुणवत्ता के प्रसारण देने की कार्यनीति तैयार की है। आकाशवाणी ने अपने आकस्मिक उद्घोषकों और कंपीयरों को समय और श्रोताओं की अपेक्षा पर खरा उतरकर बेहतर प्रस्तुति देने को कहा है।
आकाशवाणी देहरादून से प्रसारण शुरू होने के बाद नजीबाबाद केंद्र से देहरादून, हरिद्वार जनपद सहित उत्तराखंड प्रसारण क्षेत्र से बाहर हो गया है। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर ने हाल ही कार्यभार ग्रहण करने के बाद नजीबाबाद केंद्र से जुड़े मैदानी जनपदों के श्रोताओं को बेहतर गुणवत्ता के प्रसारण देने की कार्यनीति तैयार की। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि बिजनौर जनपद के अतिरिक्त मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली के श्रोताओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, लोक संगीत, मनोरंजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बदलाव किए गए हैं। भक्ति संगीत के लोकप्रिय कार्यक्रम वंदना में तत्काल प्रभाव से बदलाव लाया गया है। आकाशवाणी की लाइब्रेरी में उपलब्ध संगीत सामग्री को अपडेट किया जा रहा है। नई फिल्मों के गीत, उर्दू समाचार, हर आयु वर्ग के श्रोताओं से जुड़े कई अन्य प्रसारण शुरू करने का फिक्स प्वाइंट चार्ट महानिदेशालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने अप्रैल तक कार्यक्रम में व्यापक बदलाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर ने कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी, प्रवीण कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को आकस्मिक उद्घोषकों की बैठक बुलाकर बेहतर गुणवत्ता के प्रसारण देने के टिप्स दिए। कार्यक्रम प्रमुख ने उद्घोषकों को नई ऊर्जा के साथ श्रोताओं की मंशा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कंपीयर्ड कार्यक्रम देने, उच्चारण दोष को प्रसारण नीति से बाहर रखने के निर्देश दिए। उधर, आकस्मिक उद्घोषकों की ओर से कार्यक्रम प्रमुख सहित प्रसारण अधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें