बोर्ड परीक्षा केंद्र का सत्यापन होंगा 18 जनवरी से शुरू
बिजनौर। शासन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अंतिम रूप से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार परीक्षा केंद्रों का सत्यापन 18 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए तहसीलवार टीम बनाई जा रही हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा छह फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थपकों की 12 जनवरी को बैठक कर परीक्षा केंद्रों की वन टू वन समीक्षा की गई थी। कुछ परीक्षा केंद्र पर जनरेटर नहीं लगे होने के मामले सामने आए थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब शासन ने अंतिम रूप से शासन/ डिप्टी सीएम के निर्देशों के अनुपालन में परीक्षा केंद्रों पर जाकर सत्यापन करने की हिदायत दी है। डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक टीम बनाकर 18 जनवरी से सत्यापन शुरू होगा। इसकी रूपरेखा बना ली गई है। डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे तथा जनरेटर लगे होने जरूरी हैं। परीक्षा के दौरान यदि कैमरे बंद मिले तो प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होंगी।
ब्रजराज शर्मा