फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवरोधक बने गुलजार ने स्वयं कराया बच्चे का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलजार ने कराया बच्चे का टीकाकरण
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। कभी तक टीकाकरण का जबरदस्त विरोध करने वाला युवक अब विरोध करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। उसने अपने मासूम बच्चे को स्वयं शिविर पर लाकर मिशन इंद्रधनुष के तहत टीका लगवाया।
गौरतलब है कि मोती मस्जिद मोहल्ले के गुलजार अहमद पर आरोप था कि वह अपने बच्चे को रोगमुक्ति के जरूरी टीके नहीं लगवाकर अवरोध उत्पन्न करता है। पिछली बार सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत हुए टीकाकरण में उपजिलाधिकारी आजाद भगत सिंह को शिविर में पहुंचकर बच्चे का टीकाकरण कराना पड़ा था। मंगलवार को मोती मस्जिद के सामने नर्सिंग होम पर लगे मिशन सघन इंद्रधनुष टीकाकरण शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर शिवपुरी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति विश्नोई, धामपुर के इनर व्हील क्लब ब्लोसम के सदस्यों के साथ अवरोध मिटाने के लिए शिविर में पहुंचीं। वह एएनएम रीना कुमारी से अवरोध की जानकारी ले रही थीं कि इसी बीच गुलजार अहमद ने स्वयं अपने एक वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान को गोद में लिए टीका लगवाने के लिए शिविर में पहुंचकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के सदस्यों के खराब बर्ताव के कारण उसे टीकाकरण से आपत्ति हो गई थी। इस दौरान रेनू अग्रवाल, एकता विश्नोई, चारु अग्रवाल, डॉ. प्राची शर्मा, संगीता गोयल, डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. प्रियंका ग्रोवर, वंदना, पूजा, संगीता, साधना, श्वेता, भूपिंदर कौर, बॉबी, वंदना अग्रवाल, सारिका शर्मा आदि ने प्रतिभाग करते हुए बाजीदपुर एवं मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में जाकर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें