फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा जल विद्युतगृह से बिजली उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ । कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के कालागढ़ के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल ने बताया कि बांध से मिल रहे पानी से उत्पादन शुरू कर दिया है। जो अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रामगंगा बांध प्रशासन ने बांध से 1700 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की है। जिससे बांध के पानी का उपयोग बिजली विभाग ने बिजली उत्पादन में किया है। कालागढ़ के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल ने बताया कि बांध से मिल रहे पानी से 35-36 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। अभी यह उत्पादन दो-तीन दिनों तक किया जाएगा। उसके बाद पानी की मात्रा बढ़ाए जाने पर उत्पादन भी बढ़ा दिया जाएगा। उधर, बांध से छोड़ा गया पानी रामगंगा नदी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें