साहित्यकार हुक्का बिजनौरी हुए सम्मानित
बिजनौर। भारतीय जैन मिलन की बैठक में समाज के उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए और नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार हुक्का बिजनौरी को उनके 73 वें जन्म दिवस पर सम्मानित किया गया।
भारतीय जैन मिलन की बैठक वर्धमान मंडप में आयोजित की गई। जिसमें करीब 30 मिनट तक ण्मोकार मंत्र का पाठ किया गया। दिसंबर महीने में केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक पर भी चर्चा की गई। नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार हुक्का बिजनौरी को उनके 73 वें जन्म दिवस पर सम्मानित किया गया। ब्रजेश कुमार जैन ने धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। प्रदीप कुमार जैन व हुक्का बिजनौरी ने कई रोचक प्रतियोगिता कराई। जिसमें समाज के लोगों ने रूचि ली। इस मौके पर समयबद्धता का पुरस्कार जीतने वाले अनुभव जैन, प्रदीप कुमार जैन, सुरभि जैन को भी सम्मानित किया गया। बैठक में समाज के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अशोक कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अध्यक्ष मुकुल कुमार जैन, एस सी जैन, विनय जैन आदि ने विचार रखे।