फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बकायदारों बिल जमा करने पर मिलेगा उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विद्युत निगम ने बकायादारों के लिए दीपावली पर प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना में बकाया बिल जमा करने वाले बकायादारों को प्रथम आओ-प्रथम पाओ दीपावली तोहफा दिया जाएगा। एसई के अनुसार उपहार जिले के 16 कैश काउंटरों को भेज दिए गए है।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर बकाया वसूली आदि के लिए अभियान चल रहा है। एसई रंजीत सिंह यादव के अनुसार बकायादारों को बिल जमा करने को प्रोत्साहित करने के लिए गांव-गांव कैंप लगाए जा रहे है। योजना 2500 रुपये से अधिक के बकायादारों के लिए शुरू हुई है। योजना के लिए अनुसार जो उपभोक्ता ढाई हजार से पांच हजार तक का बकाया बिल जमा करेगा उसे दीपावली पर्व के लिए एक बिजली की झालर उपहार में दी जाएगी। पांच हजार रुपये से अधिक का बिल जमा करने वालों को दो झालर मिलेगी। झालर नजीबाबाद, धामपुर, बिजनौर और चांदपुर डिवीजन को पहुंचा दी गई है। यह उपहार हर केंद्र पर पहले आओ-पहले पाओ की नीति पर प्रथम दौ सौ बकायादारों को मिलेगा। इस बारे में डिवीजन के एक्सईएन और एसडीओ को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

इन कैश काउंटरों को भेजे गए उपहार
बिजनौर डिवीजन में गजरौला शिव, चौकपुरी, बरूकी/शादीपुर, बिजनौर खंड कार्यालय, नजीबाबाद डिवीजन में कोतवाली देहात, अकबराबाद, भागूवाला, सौफतपुर और धामपुर डिवीजन में नहटौर, खंडशाल, सहसपुर, मानियावाला, चांदपुर डिवीजन में जलीलपुर, बास्टा, फीना, पैजनिया को उपहार भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें