फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से प्रभावित होकर गिरीं छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। लगातार वर्षा से प्रभावित होकर दो कच्चे मकानों की कड़ीनुमा छतें ढह गईं। संयोग से दोनों ही मकानों में रहने वाले परिजन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव काठपुर निवासी दंपति आशाराम व ऊषा शनिवार रात कच्चे मकान में सोए हुए थे। देर रात अचानक मिट्टी गिरने की आहट होने पर सतर्क हुए दंपति समय रहते मकान से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में मकान की कड़ीनुमा कच्ची छत ढह गई। मकान में रखा कुछ सामान मलबे में दब गया। उधर, रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव रामनगर में अमित त्यागी के कच्चे मकान की कड़ीनुमा छत वर्षा से प्रभावित होकर गिर गई। संयोग से मकान में रहने वाले सदस्य बाहर थे। जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। तीन दिन तक हुई वर्षा से प्रभावित होकर दो मकानों की छतें गिरने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें