फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो भवन का रुका निर्माण फिर शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद नजीबाबाद रोडवेज डिपो के भवन का निर्माण तत्काल प्रभाव से दोबारा शुरू किया जाएगा। लगभग दो माह से ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को लेकर रोडवेज का निर्माण कार्य बंद था।
विज्ञापन

परिवहन निगम के नजीबाबाद रोडवेज डिपो भवन का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन की ओर से किया जा रहा निर्माण कार्य लगभग दो माह पूर्व शासन के निर्देश पर रोक दिया गया। दो माह से रोडवेज भवन निर्माण कार्य ठप होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। आरएम मुरादाबाद अतुल कुमार जैन ने बताया कि यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को शासन ने अगला निर्माण कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया तक रोकने के निर्देश दिए थे। नजीबाबाद डिपो के एआरएम एके सिंह के अनुसार निर्माण कार्य की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन ने तत्काल प्रभाव से रोडवेज भवन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए निर्माण टीम नजीबाबाद डिपो के लिए भेजी है। एआरएम के अनुसार दो दिन से हो रही वर्षा के कारण डिपो का निर्माण कार्य पुन: शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें