फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना संचार प्रोद्योगिकी के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (बिजनौर)। आरबीडी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर सेे बीए और एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आईसीटी कार्यशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम निर्देशिका डॉ. रश्मि त्रिवेदी ने समाजशास्त्र विभाग के बारे में बताया। संयोजिका डॉ. जकिया रफत ने उच्च शिक्षा के महत्व बताया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। प्राचार्य डॉ. विदुषी भारद्वाज ने आधुनिक समय में सूचना संचार प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज इसके माध्यम से ही विश्व समुदाय की संकल्पना साकार हुई है। डॉ. मंजू चौधरी, डॉ. सुनैना गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


सलाद बनाने में गांधी हाउस प्रथम
बिजनौर(बिजनौर)। एएन इंटरनेशनल स्कूल में सलाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में नेहरू, गांधी, पटेल और टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गांधी हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहे। विद्यार्थियों सामिया, सुंबुल, प्रिया, रकीबा, निकुंज, तरुणा, नूरीन, अंजलि, प्राची, सुष्मिता, वंशिका, मानसी, प्रतिक्षा, खुशी, फरहान आदि ने तरह तरह के सलाद से शरीर को मिलने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया। निर्णायक मंडल में राहुल डबास, मेराज अहमद शामिल रहे। आयोजन अर्चना चौधरी के नेतृत्व में किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है। आयोजन में सुमन त्यागी, प्राची राजपूत, अंशिका, चांदनी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें