फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर मचा हा-हाकार, जनता का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में छह घंटे की कटौती से बेचैन रहे शहरवासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर जिले भर में हाहाकार मचा है। जनता का हाल बेहाल है। बीते 24 घंटे में रिकार्ड छह घंटे कटौती हुई है। रात में चार घंटे की रोस्टिंग से नागरिक बेचैन रहे। भीषण गर्मी में पसीने से तर-ब-तर हो गए। रही सही कसर दिन में ट्रिपिंग की समस्या ने पूरी कर दी। घंटा भर भी नागरिकों को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिली। इससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है जो किसी भी दिन कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकता है।
बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। बड़े पैमाने पर अघोषित कटौती हो रही है। रात दस बजे सप्लाई बंद की गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से नागरिकों की नींद काफूर हो गई। 12 बजे बहाल की गई तो जैसे-तैसे नागरिक सोए। घंटा भर बाद कंट्रोल ने दो घंटे की रोस्टिंग करा दी। भीषण गर्मी का अहसास होते ही लोगों की आंख खुल गई। हर कोई पसीने से तर नजर आया। बेचैन लोग घरों की छत पर पहुंचे और आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

तीन बजे सप्लाई चालू हुई। सुबह नौ से 11 बजे तक फिर कटौती की गई। इससे स्थिति और बिगड़ गई। हरेक शहरी व्यवस्था को कोसने लगा। इसके बाद सप्लाई शुरू हुई तो ट्रिपिंग ने चैन छीन लिया। घंटा भर भी ठीक से आपूर्ति नहीं चल सकी। बार-बार की कटौती से दिन भर शहरवासी परेशान रहे। विभाग के प्रति उनमें गुस्सा रहा। लगातार बिगड़ रही आपूर्ति व्यवस्था किसी भी दिन जिले की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन



- जितनी आपूर्ति मिल रही है, उतनी नागरिकों व ग्रामीणों को दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कोई कटौती नहीं हो रही है। कंट्रोल के आदेश पर ही रोस्टिंग होती है।
- नरेश कुमार, एसडीओ शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें