कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली व ककड़पुर में राशन डीलर की चयन प्रक्रिया में कोतवाली से मुस्तकीमा निर्विरोध तथा ककड़पुर से नरेंद्र कुमार 49 मतो से विजयी घोषित हुए।
दयानंद इंटर कॉलेज कोतवाली में कस्बा कोतवाली के लिए चुनाव अधिकारी बीईओ कोतवाली देशराज वत्स व सेक्रेट्री राकेश सैनी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें मुस्तकीमा निर्विरोध राशन डीलर चुनी गई। ग्राम पंचायत ककड़पुर में चुनाव अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी अकबराबाद सुधीर कुमार व सेक्रेट्री धीरज कुमार की देखरेख में नरेंद्र कुमार व तारा सिंह के बीच चुनाव हुआ। चुनाव में नरेंद्र कुमार को 467 मत व उसके विरोध प्रत्याशी तारा सिंह को 424 मत मिलें। नरेन्द्र कुमार 43 से जीत हासिल की।