फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्बेंडाजॉल खाकर बिगड़ी छात्राओं की हालत, बेहोशी में अस्पताल में भर्ती कराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख इंटर कालेज में करीब 800 बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़ों की दवा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जोया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई एल्बेंडाजोल की गोली खाकर तीन छात्राओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। छात्राओं के बेहोश होते ही कालेज स्टाफ के होश उड़ गए। आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में दाखिल कराया गया। तीन घंटे भर्ती रहने के बाद तबियत में सुधार हुआ।
सरकार की ओर से एक साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़ों को मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग स्कूल और कालेज प्रशासन को यह दवा मुहैया करा रहा है। गुरुवार को सिख इंटर कालेज नारंगपुर में सुबह करीब 800 छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई। जिसे खाते ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा नीलम, कुमकुम और अंकिता निवासी गांव चक बदौनिया के पेट में जोर से दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। थोड़ी देर बाद तीनों छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे कालेज प्रशासन में खलबली मच गई। जैसे-तैसे स्टाफ ने तीनों छात्राओं को सीएचसी में भर्ती किया। पता चलते ही तीनों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। तीन घंटे इलाज के बाद छात्राओं की बेहोशी टूटी, जिसके बाद परिजन तीनों को डिस्चार्ज कराकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूल के बच्चों को खाना खाकर आने के लिए कहा गया था। जो नहीं आए थे, उनको खिलाने के बाद ही एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। तबियत कैसे बिगड़ी, ये तो चिकित्सक ही बता सकते हैं। छात्राएं अब सही हैं।
सुखदर्शन सिंह सेखो, प्रिंसिपल सिख इंटर कालेज

गोली खाली पेट पर नुकसान कर सकती है, लेकिन खाना खाने के बाद तो कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। तबियत क्यों बिगड़ी, इसकी जांच कराई जाएगी।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएचसी जोया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें