फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में करोड़ों के घोटाले की शिकायत, जांच को तीन अफसरों की टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा।
नगर पालिका परिषद में करोड़ों रुपये के घोटाले की शिकायत की गई है। नगर विकास मंत्री को भेजे गए पत्र में तमाम खुलासे किए गए हैं। एक अधिवक्ता ने उनको घपलेबाजी से अवगत कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सूबे के नगर विकास मंत्री ने अफसरों को जांच कराने के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने पड़ताल के लिए तीन अफसरों की संयुक्त टीम बनाई है और एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
शहर के मोहल्ला मजापोता निवासी अधिवक्ता इरशाद भारती ने नगर विकास मंत्री के नाम संबोधित शिकायती पत्र में कहा है कि पालिका ने सड़कों, नालों के नाम पर घपला हो रहा है। जल निगम के अंदर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है। वर्ष 2012 से अब तक 500 के करीब सड़क पालिका प्रशासन ने बनवाई हैं, जिसमें धनराशि को बंदरबाट किया गया है। पालिका की संपत्ति गलत तरीके से कुछ लोगों को आवंटित की गई है।
विज्ञापन

सोलर पैनल के फर्जी बिल तैयार किए जा रहे हैं। जल निगम के जेई दस-दस साल से जनपद में टिके हैं। निर्माण का ठेका चेयरमैन द्वारा करीबियों को दिया जाता है। पालिका अधिकारी व कर्मचारी साबुन की फैक्ट्रियां, कॉटनवेस्ट की फैक्ट्रियां चलवा रहे हैं। जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है। 99 प्रतिशत ठेकेदार पूर्वमंत्री व चेयरमैन के खास व सपा के लोग हैं। इसके अलावा अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। मसले में संज्ञान लेते हुए नगर विकास मंत्री ने अफसरों से जांच कराने को कहा है। जिस पर एडीएम ने तीन अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है।

पालिका में वित्तीय अनियमितताएं व घोटाले की शिकायत मिली हैं, जिस पर एसडीएम, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग व ईओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। बिंदुवार संयुक्त आख्या एक सप्ताह में प्राप्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

महमूद आलम अंसारी, अपर जिलाधिकारी

पालिका के सात कर्मी करेंगे जांच
अमरोहा। पालिका की सड़कों, नालों आदि में की गई गड़बड़ी के मामले की जांच सात कर्मचारियों को दी गई है। जिन्हें तीन दिन जांच के लिए दिए गए हैं। जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह निर्देश प्रभारी ईओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें