फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटने के बाद भी कई गांवों में घरों में घुसा है कई कई फिट पानी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
आवाजाही में हो रही परेशानी, फसलें हैं अभी भी जलमग्न, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
विज्ञापन

फोटो चार
अफजलगढ़। बनैली नदी का पानी उतरने के एक हफ्ते बाद भी गांव दल्लीवाला नई बस्ती में पानी भरा हुआ है। निकासी की उचित व्यवस्था न होने कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के मूलचंद सिंह, भस्सू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरिराज सिंह, परसादी सिंह, रामवीर सिंह, लीलावती, हरिओम सिंह आदि लोगों ने बताया कि उनके घरों में अभी भी एक से डेढ़ फीट पानी घुसा हुआ है। गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भरने के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। निवर्तमान एसडीएम वीके सिंह उनके गांव में आए थे और स्थिति को देखा था। यदि फिर से बनैली नदी में उफान आ गया तो उन्हें घर से बेघर होना पड़ सकता है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह बनैली नदी में आए उफान से क्षेत्र के गांव माननगर, दल्लीवाला, मनोहरवाली, शाहपुर जमाल गांव में कई कई फिट पानी घुस गया था।फसलें अभी भी जलमग्न है। शासन और प्रशासन से उनकी सुध लेने कोई नहीं आ रहा है। माननगर में जलभराव से कई लोगों के मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि शासन और प्रशासन ने क्षेत्र की पहले से सुध ली होती तो बर्बादी से बचा जा सकता था। माननगर निवासी धर्मा की झोपड़ी भी बाढ़ के पानी से बह गई। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को निदान कराने का प्रयास करेंगे। पूर्ति, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दे दिए हैं। किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें