फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों की कलाई पर बहनें बांधेंगी स्वच्छता बंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी स्वच्छता बंधन
विज्ञापन

बिजनौर।
ओडीएफ अभियान को और धार देने के लिए प्रशासन रक्षाबंधन के त्यौहार पर गांवों में बहनों से भाइयों की कलाई पर स्वच्छता बंधन की राखी बंधवाएगा। बदले में भाई बहन को घर में शौचालय बनवाकर देंगे। बहन को उपहार में शौचालय बनवाकर देने वाले भाई को ‘भाई नंबर वन’ खिताब दिया जाएगा।
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बिजनौर को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने बेमिसाल बिजनौर कार्यक्रम चला रखा है। जिले में 600 से अधिक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जा चुका है। पूरे जिले को 31 जुलाई तक ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है। बीते साल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर बहनों से भाइयों को स्वच्छता बंधन बंधवाए थे। बदले में भाइयों ने बहनों को घर में शौचालय बनवाने का वचन दिया था। प्रशासन की यह मुहिम बहुत सफल हुई थी। प्रशासन ने इस बार फिर यह मुहिम शुरू की है। इस बार गांवों में शौचालय बनवाकर देने वाले भाइयों को भाई नंबर वन खिताब भी दिया जाएगा। इसके लिए बिना शौचालय वाले घर चिन्हित भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार, बहन के मान-सम्मान की रक्षा करना भाई का सबसे पहला कर्तव्य है। कर्तव्य को निभाने वाला भाई हर तरह से भाई नंबर वन कहलाने का हकदार है। इस बार भी बहनें भाइयों की कलाई पर स्वच्छता बंधन बांधकर उनसे उपहार में शौचालय बनवाने का वचन लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें