फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लोक अदालत में 70,991 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में 70,991 मामलों का निपटारा हुआ। पक्षकारों को साढ़े 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अदा कराई गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज संजय कुमार सप्तम ने सुबह 10 बजे लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने सुलह समझौते के लाभ बताए। लोक अदालत में साढ़े सात लाख रुपये से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। परिवार न्यायालय ने 68 मामलों में करीब सात लाख रुपये अदा कराए। मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण ने 26 मामलों में 2 करोड़ 28 लाख रुपये क्लेम राशि प्रदान की। चेक बाउंस मामलों में 30 मामलों में पौने 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें