फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड स्कूलों मे वर्चुअल क्लास मे ई ज्ञान गंगा विषय पर पर आनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
बिजनौर में वर्चुअल क्लास मे ई ज्ञान गंगा विषय पर पर आनलाइन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं द्वार? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। शासन ऑनलाइन पढ़ाई को हर विद्यार्थी तक पहुंचाने में लगा है। इसी क्रम में यूपी बोर्ड स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वर्चुअल क्लास में ई-ज्ञान गंगा से पढ़ो विषय पर पोस्टर बनाओ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल कक्षाएं शुरू की गई है। इसमें कक्षा नौ से बारह तक के छात्र घरों पर दूरदर्शन से विभिन्न विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर लोग जागरुक हुए हैं। जिले के 387 स्कूलों के करीब 70 हजार विद्यार्थी वर्चुअल क्लास से जुड़ गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों की दिलचस्पी जानने के लिए तथा शत-प्रतिशत छात्रों को जोड़ने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई है। छात्रों ने ऑनलाइन पढ़ाई की उपयोगिता दर्शाते हुए पोस्टर बनाए। एसवीएम इंटर कॉलेज फीना की छात्रा स्वाति व ज्योति रानी एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के छात्र मो. सादिक, हुजैफा, जुबैर, राजकीय हाई स्कूल पृथ्वीपुर के आयुश कुमार, एसआईसी सीमला की श्रेया राजपूत तथा बीएसवीएम इंटर कॉलेज नूरपुर की रिया त्यागी, पायल, बनी गौड़ आदि ने पोस्टर बनाने में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज से कहा गया है कि सभी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ें। पढ़ाई की नियमित निगरानी करें। नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वे छात्रों से फोन द्वारा पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त करें। शिक्षकों को हर शनिवार छात्रों की विषयवार जिज्ञासा का समाधान करना है। नोडल अधिकारी छात्रों से असलियत पता लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें