फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार किसानों की किस्त पर लग सकता है ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
70 हजार किसानों की किस्त पर लग सकता है ग्रहण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 70 हजार किसानों की किसान सम्मान निधि की अगली किस्तों पर ग्रहण लग सकता है। किसानों के आधार कार्ड में संशोधन व आधार नंबर का सत्यापन नहीं होने की वजह से ऐसा होगा। इनमें से हजारों किसान ऐसे हैं जिनके खाते में किसान सम्मान निधि की दो या तीन किस्त आ चुकी हैं। किसानों ने अगर आधार कार्ड में संशोधन न कराया तो उनकी सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक जिले में साढ़े चार लाख से अधिक किसान पंजीयन करा चुके हैं। तीन लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ भी मिल चुका है। कृषि विभाग में किसानों का पंजीकरण आधार नंबर के साथ ही होता है, लेकिन पहली दो किस्त पाने के लिए केंद्र सरकार ने आधार नंबर को अनिवार्य नहीं किया था। किसानों का आधार नंबर पंजीकरण में देेने के बाद भी उसका सत्यापन नहीं कराया गया। केंद्र सरकार ने शुरूआत में दो तीन किस्त बिना आधार नंबर के ही जारी कर दी थी। आधार कार्ड संस्था यूडीएआई से जारी किए गए हैं। अब संस्था द्वारा आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में किसानों के आधार नंबर व नाम में भारी संख्या में गलती सामने आ रही हैं। हजारों किसानों के आधार नंबर सत्यापन में गलत पाए गए हैं। इन किसानों के आधार नंबर व नाम पंजीकरण में गलत अंकित कर दिए गए हैं। मिसाल के तौर पर किसी किसान का नाम सीवी मलिक है। आधार नंबर में उसे यही लिखा गया और पंजीकरण में सी और वी के बीच में रिक्त स्थान दे दिया गया तो वह सत्यापन में गलत पाया जाएगा। इनकी भी अगली किस्त जारी नहीं होगी। जिन किसानों के आधार नंबर पोर्टल पर सत्यापित नहीं दर्शाए जा रहे हैं उन्हें भी अगली किस्त सत्यापन तक जारी नहीं होगी। ऐसे किसानों की संख्या जिले में 70 हजार से ज्यादा है। किसान चाहें तो अपने आधार नंबर में घर बैठे केंद्र सरकार के पोर्टल से भी संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें सत्यापन
किसान अपने आधार नंबर को घर पर भी केंद्र सरकार के पोर्टल pmkisan gov in login पर अपडेट कर सकते हैं। किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर को आधार नंबर से खोल सकते हैं। वहां एडिट आधार पर क्लिक करके किसान अपने आधार कार्ड में संशोधन कर सकते हैं। अगर आधार कार्ड पहले से ही अपडेट है लेकिन वह वैरीफाइड(सत्यापित) नहीं है तो उसे सत्यापित भी कर सकते हैं।
गलत नंबर से हुआ पंजीकरण तो नहीं खुलेगी डिटेल
हजारों किसानों के आधार नंबर पोर्टल पर डाटा अपलोड करते समय गलत भी अंकित हो गए हैं। ऐसे में किसान जब अपना पंजीकरण देखने के लिए आधार नंबर पोर्टल पर डालेगा तो उसकी डिटेल नहीं खुलेंगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि किसान अपना आधार नंबर सही डालेगा, लेकिन उसका पंजीकरण गलत नंबर से हो गया है। ऐसे किसान अपने पंजीकरण से जुड़े कागजों की फोटो कॉपी जनसुविधा केंद्र या कृषि विभाग के कर्मचारी को देकर संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन

करा लें संशोधन
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार किसान अपने आधार नंबर या नाम से जुड़े संशोधन कर लें। अगर किसी को कोई समस्या है तो वह जनसुविधा केंद्र या फिर उनके विभाग में कर्मचारियों से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें