फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, शव हाईवे पर सड़क किनारे मिला

विज्ञापन
चांदपुर के ग्राम बागड़पुर में युवक की हत्या पर विलाप करती उसकी की पत्नी और उसका बच्चा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर(बिजनौर)। एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करके शव खेत में डाल दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बागड़पुर निवासी स्व. फौजी सुक्खे सिंह का पुत्र राज सिंह (27) चांदपुर में एक ज्वैलर्स के यहां गाड़ी चलाता था। मृतक के भाई सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे राज सिंह चांदपुर से घर पहुंच गया था। सुनील की पत्नी शिवानी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ एक माह पूर्व अपने मायके गांव केलनपुर गई हुई थी। सुनील शनिवार को उसे दवाई भी दिला कर लाया था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे राजसिंह का खून में लथपथ शव गांव के पास ही मुर्गा फार्म के पास हाईवे किनारे खेत में पड़ा मिला। राज सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। हालांकि हत्या किसने की, इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक घर से लग रहता था। पुलिस अवैध संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है।

राज सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें