फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के 65 विद्यार्थियों का अटल विद्यालय में दाखिले के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद के 47 विद्यार्थियों ने अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें 24 बालक और 23 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ, इनमें 12 बालक और छह बालिकाएं हैं। अधिकारियों का दावा है कि घोषित परिणाम में विद्यार्थियों का सर्वाधिक चयन बिजनौर जिले से हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। जानकारी के अनुसार कक्षा छह में कुल 160 सीटें और कक्षा नौ में 66 सीटें निर्धारित थीं।
चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि हर साल जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में प्रवेश लेने को फॉर्म भरते हैं और परीक्षा देते हैं। इस विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। बिजनौर के सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि कक्षा छह में चयनित बालक अर्थात छात्रों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ रविवार को अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद में उपस्थित होने को कहा गया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें