अस्थायी जेल के 21 बंदियों सहित 64 और संक्रमित
बिजनौर। अस्थायी जेल के 21 बंदी और द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के 14 कर्मचारियों सहित जनपद के कुल 64 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 2690 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2896 पर पहुंच गया है। अब तक करीब 2368 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 38 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वर्तमान सक्रिय उपचाराधीन केस 490 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 64 लोग और संक्रमित निकले। इनके साथ में 2690 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। पॉजिटिव आए मरीजों में अस्थायी जेल से 21, द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी से 14, बिजनौर जजी चौक के पास स्थित शिवपुरी लेन, सिविल लाइन, भरत विहार कॉलोनी, मोहल्ला रविदासनगर नई बस्ती बी-13, गांव दयालपुर, समसपुर सैदू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी, नेजो का चौराहा मोहल्ला कमकरान किरतपुर, शिवाजी मार्केट चंचलपुरिया स्योहारा, गांव करौली, स्योहारा रियासत, गांव परमानंदपुर, चीनी मिल अफजलगढ़, हल्दौर, गांव पुट्ठा, गांव रतनपुर समसपुर, गांव घंसूरपुर, नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा, थाना नगीना देहात, चांदपुर तहसील के गांव स्याऊ से एक-एक, गांव अहीरपुर, खारी से दो-दो मरीज शामिल हैं।