फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद परिजनों को मृत युवक का पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक की हादसे में हो गई थी मौत
विज्ञापन

मंडावली। ज्वालापुर से अपने घर आ रहा युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजन करीब एक सप्ताह से युवक की तलाश में भटक रहे थे। श्यामपुर थाने में युवक के कपड़े देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। युवक की शनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराकर युवक का शव गुर्जर बस्ती के ग्रामीणों को सौंप दिया गया। जहां उन्होंने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नारायणपुर रतन निवासी नईम ज्वालापुर में सब्जी मंडी में मजदूरी का कार्य करता है। उसका 21 वर्षीय पुत्र सुहेल भी उसके साथ काम करता था। आठ मई को सुहेल पिता से बताकर घर आने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। तभी से परिजन युवक की तलाश में भटक रहे थे। युवक को तलाशते हुए परिजन मंगलवार को उत्तराखंड क्षेत्र के श्यामपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से युवक के बारे में बताया। पुलिस ने परिजनों को मृतक युवक के कपड़े दिखाए। थानाध्यक्ष दीपक कैठर ने बताया कि चिड़ियापुर वन चेक पोस्ट के समीप आठ मई को एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 10 मई को उसकी मृत्यु हो गई। युवक के पास कोई पहचान नहीं थी। आसपास के लोगों से युवक की शनाख्त कराई गई। लेकिन शनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम के बाद चिड़ियापुर स्थित गुर्जर बस्ती के लोगों की उपस्थिति में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पिता सहित बाबू, नईम मकरानी, नसीम आदि परिजनों में युवक की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें