फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘काम करने वाले लोगों का करते हैं जिक्र’
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का गीता नगरी में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमेंद्रपाल सिंह के आवास पर प्रसारण दिखाया गया।
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा। पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की जनता से सीधे जुड़ते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए नि:स्वार्थ काम करने वाले लोगों को देश में सम्मान दिलाया है। वे देश के लिए काम करने वाले लोगों का कार्यक्रम में जिक्र करते हैं। बिजनौर के भी कई लोगों का जिक्र प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में किया है। इस दौरान डा.नवनीत गर्ग, सत्यवीर त्यागी, वेदप्रकाश, संजय त्यागी, मानव सचदेवा, सीताराम राणा, जिला सहमीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, राजवीर सिंह, शेखर चौधरी, संजय त्यागी, राममोहन अग्रवाल, हरजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम दिखाया गया
गजरौलाशिव। गांव गजरौलाशिव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के जिला प्रभारी आशु वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को दिखाया। इस दौरान धीर सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र राजपूत सहित तमाम गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें