फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से तीन चीनी मिलों को नहीं मिला ऋण

विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रॉली - फोटो : youtube
विज्ञापन
तीन चीनी मिलों को नहीं मिला ऋण
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित अनेक मांगों को लेकर आजाद किसान यूनियन का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। किसानों ने भुगतान न करने पर बिलाई मिल का गन्ना दूसरी चीनी मिलों को डायवर्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में दूसरे दिन बिलाई, चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल के अधिकारी वार्ता के लिए किसानों के बीच पहुंचे। मिल अधिकारियों ने किसानों को बताया कि उन्हें सरकार से ऋण पास नहीं हुआ है। इसलिए गन्ना भुगतान करने में देरी हो रही है। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों चीनी मिलों को तकनीकी कारणों से अब तक प्रदेश सरकार से ऋण नहीं मिला है। डीसीओ ने बताया कि ऋण न मिलने से चीनी मिल भुगतान नहीं कर पा रही हैं। भुगतान की अभी कोई समय सीमा भी नहीं हैं। इस पर किसान भड़क गए। किसानों ने कहा कि बिलाई चीनी मिल का गन्ना दूसरी चीनी मिलों को डायर्ट किया जाना चाहिए। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल द्वारा एक सप्ताह में भुगतान न किए जाने पर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। किसानों ने इस संबंध में डीसीओ ज्ञापन दिया। किसानों ने बकाया भुगतान न होने तक धरने से उठने से इंकार कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, एमपी सिंह, हुम सिंह, कैलाश राठी, संजीव राठी, नीरू पहलवान, शीशराम सिंह, सुभाष काकरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें