रूखालू। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव डांकेवाली के ग्रामीणों ने गांव के रास्ते को छोड़कर हो रहे सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण बंद करा दिया।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव डांकेवाली के ग्रामीणों ने बताया कि हसनपुर-रहरा मार्ग से डांकेवाली होकर झुंडी खादर गांव तक करीब ढाई किमी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। जिसमें करीब 650 मीटर रास्ता जो गांव के बीच में है, उसका निर्माण नहीं कराया रहा है।
इससे खफा ग्रामीणों ने सड़क निर्माण बंद करा कर प्रदर्शन किया। उधर ठेकेदार खालिद हुसैन का कहना है कि गांव के बीच का रास्ता सीसी रोड बनाकर होगा। जो उनके कार्य क्षेत्र से बाहर है।