फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए बनेंगे 28 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धान की खरीद के लिए जिले में 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ के 11, यूपी एग्रो के तीन, एसएफसी के सात व अन्य के एक केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान की फसल का समर्थन मूल्य 1750 तथा ए ग्रेड की फसल का 1770 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। खरीदारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिन किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीयन नहीं कराया वे पंजीयन करा सकते हैं। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ के अनुसार किसान धान को साफ कर व सुखाकर लाएं। सुविधा के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कोई परेशानी होने पर एडीएम प्रशासन के नंबर 9454416895, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नंबर 7905132944 तथा कंट्रोल रूम के नंबर 8433296781 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जांच की
बेगावाला। गांव मकसूदनपुर हफीज के गांव वालों ने राशन डीलर के खिलाफ राशन न देने की शिकायत तहसील दिवस में की थी। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक नीरज और बृजपाल ने गांव जाकर मामले की जांच की तो प्रथम दृष्ट्या आरोप सही मिले। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें