अमरोहा। भारत बंद का समर्थन करते हुए हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम के विरोध में पैदल स्कूटी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से महंगाई कम करने की मांग की है।
हाशमी एजूकेशनल ग्रुप के चेयरमैन व कालेज प्रबंधक डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। पेट्रोल 80, डीजल 75 रुपये प्रति लीटर है। जिससे हर वर्ग परेशान हैं। जनता मोदी सरकार से इसका जवाब मांग रही है। इस दौरान कालेज प्राचार्या डा. नौशाबा परवीन, सरदार इंदर सिंह आदि रहे।