फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाघोंटू की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। पशुओं में गला घोंटू ने पैर पसार लिए हैं। क्षेत्र के कई पशुओं की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में पशु बीमारी की जद में हैं। दुधारू पशुओं की मौत से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। पशु पालन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

उझारी में पंद्रह दिन पहले पशुओं को गला घोंटू होनी शुरू हुई। इसके बाद किसानों के पशु बीमार पड़ने लगे। दो तीन दिन बीमार रहने के बाद ही पशु दम तोड़ देते हैं। अब तक कई पशु मर चुके हैं। मोहल्ला मंसूरपुर निवासी तेजपाल, वीरपाल और मोहल्ला महल निवासी इलियास अहमद की भैंसों की मौत हो चुकी है। मोहल्ला कुम्हारान में भी भैंसे मर चुकी हैं। राजू सलमानी, चंद्रसेनी, महेंद्र जाटव, जीवन सिंह, अकील अहमद, सोमपाल आदि किसानों की भैंस भी बीमार चल रही हैं। किसानों का कहना है कि हर साल पशुओं का टीकाकरण किया जाता था। जिससे बीमारियों को रोकथाम करने में मदद मिलती थी, लेकिन इस बार टीकाकरण नहीं हुआ। जिसके चलते पशुओं में बीमारी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें