फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर को हुई हल्कीबारिस से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान चले हवाओं के झोंकों के बीच लोगों ने पिछले दिनों की भीषण गर्मी से राहत महसूस की। रविवार को हालांकि पूूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिस न होने की वजह से लोगों को निराशा हाथ लगी। उधर बारिस न होने से किसान भी मायूस दिखायी दिए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भयंकर उमस के बीच लोगों को पसीने से तरबतर देखा गया। इस दौरान हवाएं भी शांत थी। करीब नौ बजे चली हवाओं के बाद एकाएक आसमान में बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बूंदाबंदी के बीच लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को हल्की बारिश को छोड़कर बारिस नहीं हुई। जिससे लोगों को मायूसी हाथ लगी। लेकिन गर्मी से राहत जरूर महसूस की गई। किसान भी धान की रोपाई के लिए बारिस के इंतजार में हैं। लेकिन रविवार को बारिस न होने किसानों को भी मायूस होना पड़ा। देरशाम बारिस की संभावना के बीच आसमान में भयंकर रूप से बादल मंडरा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें