फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण की समस्या का जल्द होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण की समस्या का जल्द होगा समाधान
विज्ञापन

धामपुर। मुहल्ला बाड़वान और वाल्मीकि बस्ती में जलभराव से निपटने के लिए पालिका प्रशासन ने गंभीर रूख अपनाते हुए समस्या के निदान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती से मुहल्ला बाड़वान की ओर से पानी निकासी के लिए नाला नहीं है। पालिका की मजबूरी है कि मुहल्ला बाड़वान की ओर पालिका की जमीन न होने के कारण नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। यदि जिन लोगों की उस दिशा में जमीन आ रही है, वह उस जमीन में से कुछ जमीन खरीदकर नाले का निर्माण करने का प्रयास करें तो लागत एक करोड़ से ज्यादा बैठती है। इस समस्या के निदान में पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण जमीन खरीदकर नाला निर्माण करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका ने दूसरी व्यवस्था के तहत दिलशाद कालोनी से नाला निकालकर पहले से प्रवाहित पानी को नाले में डालकर निकालने का विचार किया जा रहा है। इस पर भी लगभग 50 लाख का खर्च आने का अनुमान है। पालिका द्वारा इन दोनों बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन चल रहा है। जो उचित और लाभकारी होगा। उसे प्रस्तावित किया जाएगा। इस परिपेक्ष में 23 जून को 11 बजे से पालिका बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई है। पालिकाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मुहल्ला बाड़वान में जो जलभराव की स्थिति बनी है, उस समस्या से निपटने के लिए पालिका ने पंपिंग सेट से उस जल को नाले में डालने की वैकिल्पक व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें