फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम एक्सईएन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। गांव भवानीपुर तरकौला के ग्रामीणों ने जल निगम के एक्सईएन के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। आरोप है कि गांव में जल निगम की ओर से दो साल पहले टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन घटिया पाइप लाइन के बिछा देने से पानी का प्रेशर नहीं बनता, जिससे घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

किसान नेता रणजीत सिंह के आवास पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों की कार्यशैली की निंदा की। उनका कहना है कि टंकी से पानी की सप्लाई गांव चाकरपुर में भी की जा रही है। पाइप लाइन के आए दिन फटने से वहां भी पानी की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। पाइप लाइन को बिछाते समय जल निगम ने भवानी तरकौला और चाकरपुर में सीसी रोड को तोड़ दिया था। एक साल बीतने के बाद भी टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संतोष कुमार चौहान, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार , बलराम सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, विपिन कुमार आदि रहे। वहीं, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि जल निगम के एक्स्ईएन से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें