फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 15 से 21 जून तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए कलक्ट्रेट के पीछे स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रतिदिन योग शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के जिला कोआर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट के पीछे स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रतिदिन तीन मई से लगातार योग शिविर लगाया जा रहा है। इसका का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग कराकर स्वस्थ रखना है। साथ ही जिले से योग प्रशिक्षकों को तैयार करना है। इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ सूर्या फाउंडेशन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से संबद्ध है। योग के अधिक प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ में हुए अधिवेशन में जिले के डा. नरेंद्र सिंह और राकेश कुमार को जिला कोआर्डिनेटर बनाया गया है। बिजनौर, धामपुर, अफजलगढ़, कादराबाद, स्योहारा, हल्दौर, मंडावर, नजीबाबाद के योग्य योग प्रशिक्षक यथाशीघ्र डा. नरेंद्र से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आईएनओ द्वारा प्रमाण पत्र, टीशर्ट और बैनर आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें