फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन के तौर पर मावा देकर गए थे नवविवाहिता के ससुराल वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद।
विज्ञापन

शगुन के तौर पर आए मावे के लड्डू खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। सभी का भागूवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। शिकायत पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक ने मिठाई की दुकान से मावा खरीदकर बनाए गए लड्डू का नमूना जांच के लिए लिया। उधर, पीड़ित परिवार के मुखिया की ओर से मिष्ठान विक्रेता के खिलाफ मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव रायपुरखास निवासी बाबूराम सिंह की पुत्री रूपाली की शादी 20 मार्च को गांव सलेमपुर में हुई थी। वह ससुराल से पहली बार मायके आई थी। इसके बाद ससुराल वाले उसे लेने के लिए 25 मार्च को रायपुर खास आए थे। साथ ही शगुन के तौर पर भागूवाला में अमन स्वीट्स प्रतिष्ठान से मावा खरीदकर लाए था। रूपाली के ससुराल लौट जाने पर सोमवार को बाबूराम की पत्नी ने मावे के लड्डू बनाए। इन लड्डूओं को पूरे परिवार ने खाया। शाम को अचानक लड्डू खाने वाले सभी लोगों की हालत बिगड़ गई। परिवार के मुखिया बाबूराम, उसके भाई चंद्रपाल, चंद्रपाल की पत्नी क्रांति, पुत्र विजेंद्र, सोनू, बाबूराम के दूसरे भाई ओमप्रकाश, उसकी पत्नी ममता, पुत्र ब्रजपाल, पुत्री राजकली को उपचार के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागूवाला लाया गया। यहां हालत में सुधार होने पर पीड़ित परिजन घर लौटे। मंगलवार को बाबूराम की शिकायत पर बिजनौर से भागूवाला पहुंचे खाद्य निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने मिठाई की दुकान से खरीदे गए मावे से बने लड्डू का नमूना जांच के लिए कब्जे में लिया। बाबूराम ने दुकान स्वामी अतीक अहमद के खिलाफ मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें