भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं
नगीना (बिजनौर)। भाजपा के ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बुधवार की दोपहर नगीना-नहटौर मार्ग स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता सतवीर सिंह त्यागी ने कहा कि प्रदेश की सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंचा है। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिवर्तन किए गए हैं, जिसके चलते कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस व पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। इससे पूर्व, सम्मेलन को जिला महामंत्री रमेश रागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष शिवपाल सिंह, वरिष्ठ नेता भूरे सिंह, संजय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी हरिराज सिंह, विजय सिंह, वीरपाल सिंह, राजबाला, डा भूपेश चौहान, जितेंद्र, आदेश चौहान, गजेन्द्र, हुकम सिंह, अरविंद सैनी ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष शिवपाल सिंह व संचालन वीरपाल सिंह ने किया।
सरकार का गुणगान किया
चांदपुर (बिजनौर)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पल्लव अग्रवाल की अध्यक्षता व पुखराज सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता विकास अग्रवाल ने सरकार की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से सकारात्मक कार्य करने की अपील की तथा भविष्य में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। बैठक में मनोज सिंह, महीपाल सिंह, अशोक कुमार नेताजी, किरनपाल सिंह, सतीश राजपूत, प्रहलाद जोशी, हरिराज सैनी, अमित अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, अवनीश त्यागी, प्रमोद सूर्या, मनोज शर्मा, बाबूराम जोशी, संदीप कौशिक, क्षितिज अग्रवाल, पंकज मित्तल, ब्रजपाल सैनी, सुरेंद्र खन्ना, आशीष जिंदल, चन्दन माहेश्वरी, विपुल तायल, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
योगी सरकार की तारीफ की
छाछरी मोड़ (बिजनौर)। गांव उलेढ़ा में भारतीय जनता पार्टी के विदुर कुटी मंडल की कार्यशाला का आयोजन ग्रामप्रधान विजयपाल सिंह के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र के मंत्री मनन कौशल ने सरकार की वर्ष की उपलब्धियों का बखान किया । कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, कार्यक्रम का संचालन डॉ नरेशपाल सिंह ने किया। कार्यशाला को जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्तर माध्यमिक विद्यालय झाल उलेढा ,अनुज कुमार, शिव अवतार, सुरेंद्र सिंह ठेकेदार, बलवीर सिंह, अमरजीत, पुष्पेंद्र, नरेंद्र सिंह, शरद कुमार, राजू उपाध्याय, कल्याण सैनी, अनुराग कुमार, दीपक शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुआ कहा कि जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में से किसी का भी शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनंगपाल, यशपाल, योगराज, दुर्गेश, धर्मेंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।