फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ चुनाव में धांधली की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ चुनाव में धांधली की जांच
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। जिला सहकारी संघ में चुनाव में हुई धांधली की उपनिबंधक बिजनौर ने जांच शुरू कर दी। चुनाव अधिकारी पर समयबद्धता न रखने सहित अनेक आरोप लगे थे।
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ के लिए 17 फरवरी को चुनाव हुए थे। चुनाव में भाजपा नेता अनिल कुशवाहा, डॉ. विनीत देवरा, सतेंद्र प्रजापति आदि ने चुनाव अधिकारी विशेष कुमार, प्रबंध निदेशक पर समय से चुनाव प्रक्रिया शुरू न करके डेढ़ बजे में बाद शुरू करने, नामित सदस्यों की समय से जानकारी न देने, लिस्ट चस्पा न करने, समय रहने के बावजूद नामांकन पत्र जमा न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर भाजपा नेताओं की चुनाव अधिकारी, प्रबंध निदेशक से नोकझोंक भी हुई थी। चुनाव अधिकारी विशेष कुमार ने भाजपा के तीन नेताओं के विरुद्ध अपशब्द कहने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर अमित त्यागी उपनिबंधक जिला सहकारी संघ ने सात मार्च को स्योहारा आकर पूरे प्रकरण की जांच की। उप निबंधक ने प्रक्रिया देर से शुरू होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें