फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक न कराने पर राशन होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राशन कार्ड से शीघ्र ही आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो पात्र का राशन बंद कर दिया जाएगा। शासन ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्ड से आधार लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी महेश गौतम ने मंगलवार को अफजलगढ़ विकास खंड के राशन डीलरों की अफजलगढ़ मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में बैठक ली। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने राशन डीलरों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश गौतम ने राशन डीलरों को शीघ्र ही राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पात्र उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि एक परिवार में चार सदस्य हैं, तो उन सब के आधार कार्ड राशन से लिंक होने चाहिए। इसके साथ ही पासबुक और राशन कार्ड की छाया प्रति भी एकत्र करनी है। जो उपभोक्ता आधार कार्ड लिंक कराने में देरी करेगा, उसका राशन बंद कर दिया जाएगा। साथ ही एआरओ ने राशन कार्डों की जांच कर वरीयता के आधार पर पात्रों के नाम सूची में शामिल करने और अपात्रों को योजना के लाभ से वंचित करने को कहा। स्वयं राशनकार्ड जमा नहीं करने और जांच में गलत पाये जाने पर संबंधित कार्ड धारक के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई होगी। बैठक में पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष जावेद विकार, परवेज विकार, रईस अहमद, दीपक, रियासतुल्ला, मोहम्मद इरफान, महेेद्र बिष्ट, विपिन कुमार, बेगराज सिंह, जयप्रकाश, सईदुर्रहमान, शमी अजय सिंह, मुखराम सिंह और बृजपाल सिंह राशन डीलर मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें