फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अमीन संघ का सरकार के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मंगलवार को तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर प्रदेश आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर संघ ने 11 सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम आजाद भगत सिंह को सौपा।
विज्ञापन

राजस्व अमीन सुबह दस बजे तहसील में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की। बाद में एक दिवसीय धरना दिया है। कर्मचारियों ने इस मौके पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता और जयप्रकाश सिंह के संचालन में आयोजित आंदोलन में प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, पुनीत कुमार, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह रहे। कर्मचारियों ने सरकार से 5200-20,200 ग्रेड वेतनमान दिलाने, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान खत्म करने, वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न रोकने, द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिलाने, डीएम स्तर की त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें