धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज में कॉलेज संस्थापक रानी फूल कुंवरि साहिबा जी 45वीं पुण्यतिथि पर कालेज की ओर से हवन का आयोजन हुआ। कालेज के सभी शिक्षकों, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों ने हवन में आहुतियां देकर कॉलेज के उत्थान और मन से छात्र-छात्रों के भविष्य को संवारने का संकल्प ग्रहण किया।
यज्ञ में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, सचिव राम नारायण सिंह, ललित वीर सिंह, एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉक्टर भूदेव सिंह, डाक्टर वीके शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा रावल, डॉक्टर आरती शुक्ला, डा. राजेश चौहान, डा. एसएस कटियार, डॉ. सौराज सिंह, डा. पूनम घई, डा. अलका राय रहे। यज्ञ संस्कृत विभाग के डॉक्टर रामनरेश त्रिपाठी ने संपादित कराया। इससे पहले सभी ने मिलकर कॉलेज में स्थापित रानी फूल कुंवरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।