अफजलगढ़ । गांव आलमपुर गांवड़ी के सांई पब्लिक स्कूल के खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कुर्सी दौड़ और फ्रॉग रेस खेलों का आयोजन हुआ। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि नर्सरी बच्चों की कुर्सी दौड़ में पीहू रानी, यूकेजी में अनामिका, यूकेजी की फ्रॉग रेस में लक्की कुमार प्रथम रहे। कक्षा एक में मोहम्मद जैद दो में प्रियांशु कुमार, कक्षा तीन, चार पांच व कक्षा छह में क्रमश: कृष्णा, रितिक, अमरा, रानी, वाशु कुमार ने प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा दस के छात्रों ने कक्षा नौ के छात्रों की टीम को हराया। लंबी कूद में कक्षा आठ के काजिम हुसैन ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य मंजू चौहान ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य प्रबंधक सीपी सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तोता सिंह , हेमंत कुमार, दिवाकर सिंह , राजवीर सिंह , सुएब , मेघराज सिंह रहे।