धामपुर। राजपूताना इतिहास को कलंकित करने औररानी पद्मावती के चरित्र को अमर्यादित तरीके से दर्शाने के आरोप में क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर फिल्म के प्रसारण पर रोेक की मांग की गई।
महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा महिला इकाई की नगराध्यक्ष ज्योति सिंह और महामंत्री संध्या सिंह के संयोजन में बृहस्पतिवार सुबह महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगा है कि राजपूतानी इतिहास और आन-बान-शान के साथ छेड़छाड़ करने की स्वार्थी आजादी, किसी भंसाली जैसे फिल्म निर्माता को नहीं दी जा सकती। प्रदर्शन में क्षत्रिय सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष नीरजा सिंह, रेखा रानी, किरन देवी, ज्योति सिसौदिया, शिखा, उमेश, प्रियंका, पारूल, शिवांगी, दिवांशी, कुसुम, उषा, सरोज, रामरती, कल्पना आदि मौजूद रहीं।