फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए तीन डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जगतराज ने डीएचएस (जिला स्वास्थ्य समिति) की बैठक में नहीं पहुंचने वाले तीन ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर का हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर भी कार्रवाई के लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय में 28 अक्तूबर को डीएम जगतराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली थी। बैठक में ब्लॉक चंदक, नूरपुर और स्योहारा के डाटा एंट्री ऑपरेटर नही पहुंचे थे। चंदक पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र भी नहीं आए थे । उन्होंने किसी को अपने स्थान पर भी नहीं भेजा था। साथ ही उनकी अस्पताल में समय से नहीं बैठने की शिकायत भी थी। डीएम ने सीएमओ को तीनों ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिए है। डीएम ने डा. जितेंद्र पर भी कार्रवाई के लिए कमिश्नर मुरादाबाद, अपर निदेशक मुरादाबाद और महा निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा है। वहीं डीएम ने अन्य ब्लाकों के डाटा एंट्री ऑपरेटर को अपने कार्यों में सुधार के लिए एक माह का समय दिया है। एक माह में कार्र्य में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें