अफजलगढ़ (ब्यूरो)। गांव मुस्तैफाबाद गढ़ी में एक घर में अजगर घुसने से अफरातफरी मच गई। सोमवार शाम गांव मुस्तफाबाद गढ़ी में पवन कुमार के घर में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को सांप दिखाई दिया तो उन्होंने शोरशराबा कर दिया है। सांप को देेखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने सांप को बामुश्किल पकड़कर एक थैले में बंद कर लिया। उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ने के बाद अजगर को बढ़ापुर के जंगल में छोड़ दिया गया है। उधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने बताया कि पकड़ा गया सांप अजगर है। जिसे बढ़ापुर के जंगलों में छोड़ दिया है।