फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक तो होगी, घोषित नहीं होगी रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव को बैठक तो होगी, नहीं घोषित होगा परिणाम
विज्ञापन

अमरोहा। कुछ बीडीसी सदस्यों ने गजरौला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने को डीएम को शपथ पत्र सौंपा था। इस मामले में डीएम ने दोनों पक्षों को सुनते हुए 17 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित की थी। एसडीएम धनौरा की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्याओं की बैठक प्रस्तावित है। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आया है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक का परिणाम घोषित करने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। अग्रिम आदेशों तक परिणाम घोषित करने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुछ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने गजरौला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी को शपथ पत्र सौंपे थे। तीन अधिकारियों की जांच में शपथ पत्र सहीं मिले थे। इसी मामले में ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की थी। साथ ही अपने समर्थन में बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र भी जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए थे। उधर, इस मामले में 17 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित की गई थी। उप जिलाधिकारी धनौरा की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक प्रस्तावित की गई है। इस मामले में ब्लाक प्रमुख मुमताज अली ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय से ब्लाक प्रमुख को कुछ राहत मिली है। 17 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक तो आयोजित होगी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। अग्रिम आदेशों तक परिणाम घोषित करने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें