फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अबकी बार अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में छपे परची कलेंडरों का वितरण करेगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। चीनी मिल की ओर से गन्ना सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद गांवों में सर्वे रिपोर्ट का प्रदर्शन करने का काम शुरू हो गया है। हरहाल में 10 अगस्त तक प्रदर्शन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि किसानों की मांग पर मिल की ओर से इस बार पर्ची कैलेंडर अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में छपवाया जा रहा है। किसानों ने मिल अधिकारियों से गन्ना पर्चियों को भी हिंदी में छपवाकर उपलब्ध कराने की मांग की है। चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि मिल की ओर से किसानों को जो पर्ची कैलेंडर जारी किए जाते थे। उनके कैलेंडर के अंग्रेजी में छपा होने से किसान उन कलेंडरों को ठीक से नहीं पढ़ पाते थे। किसानों को कलेंडर उपलब्ध कराने के बाद भी शिकायत रहती थी कि मिल से इस बार उनके गन्ना रकबे में गड़बड़ी कर पर्चियों को कम लगाया है, जिससे किसान परेशान रहते थे, पर आगामी गन्ना पेराई सत्र में इस समस्या से निजात दिलाने को मिल ने पर्ची कैलेंडर को अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में छपवाने का प्लान बनाया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उनका प्रयास हरहाल में मिल का पेराई सत्र अक्तूबर में चालू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें