फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला समेत दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीपाड़ा में पुराने रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी रणजीत सिंह और मुन्नू सैनी में रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की रात दोनों में रास्ते को लेकर फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला और पथराव किया। घटना में एक पक्ष के रणजीत सिंह, जयवत्री, रामप्रसाद, मामराज, ज्योति और दूसरे पक्ष से मुन्नू सैनी, रेखा, बुद्ध सैनी, गुड्डू, सुरेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार रणजीत, मामराज, ज्योति, मुन्नू सैनी, रेखा की हालत गंभीर बताई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में छह घायल
मंडावर। गांव गोपालपुर में अमित और अमरनाथ ने एक दूसरे पर घरों के सामने गंदगी करने का आरोप लगाया है। दोनों में शुक्रवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में अमित, बादशाह, सलोचना, अमरनाथ, अनुज और छोटू घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें