फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध का जलस्तर 331 मीटर पार 16-26-11

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालागढ़ । पहाड़ों पर और कालागढ़ बांध पर हो रही बारिश के कारण कालागढ़ डैम का जलस्तर 331 मीटर को पार कर गया है। बांध पर सुबह आठ बजे तक 166 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कालागढ़ से कोटद्वार और रामनगर को जाने वाले मोटरमार्ग बंद हो गए है।
विज्ञापन

कालागढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से तेज बारिश जारी है। जिसकी वजह से नगर क्षेत्र में सड़के जलमग्न हो गई है। मौसमी नदियों मेें पानी तेजी से चल रहा है। रामगंगा बांध का जलस्तर 331 मीटर को पार कर गया है। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध पर सुबह आठ बजे तक 166 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बांध के ईई रामबाबू के अनुसार बांध के जलाशय में पर्वतों से पानी आ रहा है। बारिश के कारण क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में अवकाश रहा। वहीं कालागढ़ से रामनगर और कोटद्वार के मार्ग बंद रहे। रात में पुल से इंटर कालेज तक सड़क पानी में डूब गई। जिससे नई कॉलोनी से केंद्रीय कालोनी का मार्ग बंद गया। कालागढ़ भिक्कावाला काशीपुर मार्ग पर भिक्कावाला के निकट पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें