फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के 60 मजदूर धामपुर में क्वारंटीन

विज्ञापन
धामपुर में रोडवेज डिपो पर मजदूरों को भोजन देते समाजसेवी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के 60 मजदूर धामपुर में क्वारंटीन
विज्ञापन

धमपुर। मध्यप्रदेश के सिंगरोली जिले के गांव सैरई के करीब 60 लोगों को परिवार के साथ प्रशासन ने विनायक मंडप में क्वारंटीन किया है। ये मजदूर नजीबाबाद से पैदल चल धामपुर रोडवेज बस डिपो पर पहुंचे थे और मध्य प्रदेश की बस का इंतजार कर रहे थे। भूख प्यास से बिलख रहे लोगों को धामपुर के समाजसेवियों ने भोजन कराया।
विज्ञापन

एमपी के कबीरदाय, प्रतापीलाल, लाले, रामकुमार ने बताया कि वह नवरात्रों के मौके पर किसानों के यहां पर नौकरी करने को नजीबाबाद के लालबाग, भागूवाला आदि गांवों में पहुंचे थे। वह सभी एक ही गांव के हैं। उनके ग्रुप में महिला, बच्चों को मिलाकर कुल 58 सदस्य हैं। जैसे ही वह काम करने नजीबाबाद पहुंचे तो लॉकडाउन हो गया। प्रशासन ने उन्हें रविवार तक खाने के पैकेट दिए। बाद में कह दिया कि अब वह यहां से पैदल धामपुर जा सकते है। धामपुर से उन्हें रोडवेज की बसें मिलेंगी। यहां रोडवेज के अधिकारियों से बस भिजवाने से इंकार कर दिया। उन्होंने मंगलवार को दो दिन के बाद खाना खाया है। समाजसेवी योगेश रस्तोगी, वीरेंद्र रस्तोगी, लोकेशपाल, लोकेश रस्तोगी ने बताया कि उन्हें मजदूरों के भूखे होने का पता लगा तो डिपो पर ले जाकर खाना खिलवाया। अधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार ने सभी का परीक्षण करा उन्हें विनायक मंडप में क्वारंटीन कराया।

धामपुर में रोडवेज बस डिपो के बाहर डेरा जमाए मध्यप्रदेश के कामगार।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें