97 लोगों का किया परीक्षण, सभी ठीक मिले
धामपुर। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पीएचसी में करीब 97 लोगों का परीक्षण किया सभी ठीक है। 11 मई को जिन 36 लोगों का रेंडम परीक्षण कर सैंपल लिए थे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। टीम ने सोमवार को मोहल्ला बंदूकचियान में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया था। जो सामान्य पाए गए है। उधर धामपुर चीनी मिल के सीएमओ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार को 150 श्रमिकों का परीक्षण किया गया है। सभी सही मिले है। टीम में मुख्य फार्मेसिस्ट कमल सिंह पंवार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार त्यागी रहे।